khabar abhi tak

MP यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आटो ड्राइवर चुनाव मैदान में, 5 महिलाओं सहित 19 दावेदार, पूर्व मंत्री घनघोरिया का बेटा यश भी रेस में शामिल..!

 

जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस संगठन के चुनाव चल रहे है। जिसकी प्रक्रिया 20 जून से शुरु हुई मेम्बरशिप व मतदान प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी। संगठन के चुनाव में खासबात यह है कि अध्यक्ष के लिए आटो ड्राइवर भी चुनाव मैदान में है, इसके अलावा पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का बेटा यश भी अध्यक्ष पद का दावेदार है। चुनाव में पांच महिलाओं सहित 19 दावेदार रेस में है। 

                                  


  बताया जाता है कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव से लेकर जिला अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे। राज्य में पहली बार यूथ कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन मोड पर हो रहे हैं। मोबाइल एप से मेंबर बनाकर वोटिंग कराई जा रही है। सदस्यता के लिए 50 रुपए फीस तय की गई है। अभी तक 7 लाख 54 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं।  प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सतना के दिव्यांग लोडिंग ऑटो ड्राइवर विनय पांडे भी शामिल हैं। अन्य प्रत्याशियों में यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, अभिषेक परमार, जावेद पटेल, नीरज पटेल, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकड़े, अब्दुल करीम कुरैशी, आशीष चौबे, शिवराज यादव, राजीव सिंह के नाम हैं। वहीं युवक कांग्रेस की 5 कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं। इनके नाम योगिता सिंह, गीता कड़वे, शुभांगना राजे जामनिया, स्वीटी पाटिल व मोनिका मांडरे हैं। 19 उम्मीदवारों में से एसटी वर्ग से 2, ओबीसी के 4, एससी के 3 जबकि सामान्य वर्ग के 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।


पूर्व मंत्री के बेटे को नाथ-सिंघार का समर्थन

प्रदेश अध्यक्ष के चुनावी समीकरणों को देखे तो पूर्व पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश सबसे आगे चल रहे हैं। यश को पूर्व सीएम कमलनाथ व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का समर्थन मिल रहा है। वहीं भोपाल के अभिषेक परमार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सहारे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के जुगाड़ में है। हालांकि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कह चुके हैं कि मेरा कोई उम्मीदवार नहीं है।

जिला पंचायत सदस्य भी आजमा रहे किस्मत

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देवास जिले के खातेगांव के रहने वाले राजवीर कुडिया भी मैदान में हैं। राजवीर देवास के जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। इसके अलावा सीधी जिले के देवेन्द्र सिंह दादू भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार हैं। अभिषेक परमार यूथ कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं। राजनीतिक अभियानों में शामिल होते रहे हैं। 

एप व वेबसाइट के माध्यम से होगा मतदान- 

ये चुनाव मोबाइल एप व वेबसाइट के माध्यम से हो रहे हैं। 18 से 35 साल के बीच की आयु के युवा 50 सदस्यता शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करके अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वोट दे सकते हैं। 8 जुलाई तक 780054 सदस्यों ने पंजीयन कराया है। इनमें से 444858 ने सदस्यता शुल्क जमा किया है। 

सदस्य बनने और वोट डालने की प्रक्रिया-

एप या वेबसाइट पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ओटीपी डालने के बाद नामए पता, फोटो, वोटर आईडी/आधार कार्ड अपलोड करें। इसके बाद डिजिटल आईडी जनरेट होगी। सदस्य बनने के बाद उसी पोर्टलध्एप से वोट डालना होता है। एक बार ही वोट डालने का मौका मिलेगा जो तुरंत सब्मिट हो जाता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak