khabar abhi tak

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा MLA का बेटा, कर्मचारी को रोका तो दी धमकी, पिता साथ में रहे

       

उज्जैन। उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इंदौर-1 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष जबरन घुस गया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश कीए तो रुद्राक्ष ने उसे धमकी देना शुरु कर दिया। इस दौरान इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

                                  विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा देर रात  उज्जैन पहुंची, आज तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के पट खुलने के बाद गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटा रुद्राक्ष भी साथ था। मंदिर प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि परमिशन सिर्फ गोलू शुक्ला को दी गई थी। इसके बाद भी श्री शुक्ला का बेटा रुद्राश भी जबरन घुस गया। जब कर्मचारी आशीष ने टोका तो उसे धमकी देते हुए शांत करा दिया। रुद्राक्ष के पिता व भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि हमारे पास परमिशन थी। बिना परमिशन हम कोई काम नहीं करते। मंदिर प्रशासक व कलेक्टर ने 5 लोगों का परमिट दिया था। दर्शन के दौरान कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की तो कहासुनी हुई है। 

4 साल पहले भी नियम तोड़कर दर्शन किए थे-

4 साल पहले भी ऐसा ही विवाद सामने आया था। गोलू शुक्ला के छोटे बेटे रुद्राक्ष ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए। रुद्राक्ष ने यहां फोटो खिंचवाया और उसे फेसबुक पर अपलोड भी किया था। रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर बैन है-

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। यहां केवल पुजारी ही जा सकते हैं। वीआईपी भी नंदी के नजदीक से ही दर्शन कर सकते हैं। प्रतिबंध भगवान महाकाल की प्रतिमा की सुरक्षा को देखते हुए लगाया गया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak