khabar abhi tak

BOB : बैंक लॉकर से 50 लाख का सोना गायब !


बैंक प्रबंधन ने जांच छोड़कर लॉकर संचालक को भगाया, पुलिस ने की एफआईआर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग की बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में लॉकर से 50 लाख का सोना गायब हो गया। बैंक प्रबंधन को शिकायत करने के बाद उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई, बल्कि लॉक मालिक को भगा दिया गया। इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख का सोना गायब होने की खाताधारक को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बैंक प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन बैंक प्रबंधन ने उल्टे उन्हें ही जिम्मेदार ठहराते हुये बैंक से जाने को कह दिया। 

यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। सेक्टर-5 में आर्मी से रिटायर्ड दरोगा सिंह रहते हैं। उनका इंदिरा प्लस सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर में खाता हैं। उन्होंने अपने परिवार का 40 तोला सोना तीन पोटलियों में बांधकर बैंक के लॉकर नं 697 में रखे थे। कुछ माह पहले लॉकर में जंग और सीपेज के कारण लॉकर खोलने और बंद करने में दिक्कत हो रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने लॉकर की देखरेख करने वाली अनिता कोरेटी से की थी। इस दौरान अनिता ने उन्हें कुछ दिनों के लिए एक अस्थाई लॉकर नंबर 547 दिया था और पुराने लॉकर को ठीक करवाने की बात कहकर नये लॉकर की एक चॉबी अपने पास ही रख ली थी।

17 जनवरी 2025 को अनिता ने उन्हें फोन किया और बताया कि पुराने लॉकर का सामान अस्थाई लॉकर में रख दिया है। पुराना लॉकर ठीक होने के बाद फिर से उसी लॉकर में सामान को वापस रख दिया जाएगा। खाताधारक दरोगा सिंह 22 अप्रैल 2025 को अपने लॉकर को देखने के लिए बैंक पहुंचे और उन्होंने जब लॉकर खोला तो उसमें से 2 पोटली गायब थी। दोनों पोटली में 50 लाख का सोना था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी। बैंक प्रबंधन ने इस मामले में हाथ खड़े करते हुये साफ कह दिया कि पोटली के रख रखाव की जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की नहीं थी। पोटली गायब है तो इसके लिए बैंक कुछ नहीं कर सकता। बैंक में सुनवाई नहीं होने के बाद बैंक पीड़ित खाताधारक ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak