khabar abhi tak

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत



चेरीताल में 70 वर्षीय महिला घर में बंद मिली

जबलपुर। चेरीताल में रहने वाली एक वयोवृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला अपने कमरे में बंद मिली थी। महिला की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं सुर्खियों में हैं।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह चेरीताल में रहने वाली हीराबाई चौधरी  की बंद कमरे में लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि परिवार में मौके पर दो नाती भी वहीं सो रहे थे। सुबह जब काफी देर तक महिला सोकर नहीं उठी तो परिजनों ने उसका दरवाजा खुलवाने की कोशिश की थी, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं होने से परिजनों सहित आस-पड़ोसी की भीड़ एकत्र हो गई थी। 

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने दरवाजा तोडा और अंदर देखा, महिला अपने बिस्तर में मृत हालत में थी। मौके पर डॉक्टर को बुलवाकर चेकअप कराया गया तो वह दम तोड़ चुकी थी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत संदिग्ध बताई जा रही है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak