khabar abhi tak

रेव पार्टी में पुलिस रेड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अघ्यक्ष के पति थे शामिल


मुंबई।
पुणे  में शुक्रवार को एक रेव पार्टी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खड़से के पति प्रांजल खेवलकर शामिल थे। इस बात का खुलासा पुलिस को पार्टी के बिल और कमरों की बुकिंग से हुआ है। पुलिस ने रेड के दौरान मादक पदार्थ सहित अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस की अपराध शाखा ने रेवपार्टी के बारे में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुणे के खराडी इलाके में स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गांजा, शराब और हुक्का जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए गए। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी के नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि कहीं पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य तो नहीं है। रोहिणी खडसे पार्टी की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।


पुलिस के मुताबिक स्टे बर्ड होटल के कमरा नंबर 101 और 102 में रेव पार्टी चल रही थी। यह बिल एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल के नाम पर था। पार्टी दो दिनों के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन 26 जुलाई को इसका भंडाफोड़ हो गया। प्रांजल ने कमरों के लिए क्रमशः 2,800 रुपये और 10,357 रुपये का भुगतान किया था।

पुलिस उपायुक्‍त अपराध निखिल पिंगले ने कहा कि पुणे के खराड़ी इलाके में चल रही ड्रग्स पार्टी से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने बताया कि शनिवार तड़के 3.20 बजे स्टेबर्ड अज्‍योर सुइट नामक ठिकाने पर अपराध शाखा ने छापेमारी की। गिरफ्तार प्रांजल मनीष खेवलकर, निखिल जेठानंद पॉपटाणी, समीर फकीर महमंद सैय्यद, सचिन सोनाजी भोंबे, श्रीपाद मोहन यादव, ईशा देवज्योत सिंह और प्राची गोपाल शर्मा शामिल हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak