khabar abhi tak

दूल्हा निकला होशियार, सुहागरात पर बुला लिए दोस्त, फिर लुटेरी दुल्हन के साथियों को पेड़ से बांधकर पीटा, फिर यह हुआ

 जयपुर. आपने लुटेरी दुल्हनों के बारे में कई बार सुना होगा. मगर एक लुटेरी दुल्हनिया का भंडाफोड़ उसी के दूल्हे ने कर दिया. दुल्हन सुहागरात पर कांड करने ही वाली थी, मगर दूल्हा उससे भी होशियार निकला. उसने अपने दोस्तों को ही घर बुला लिया. जैसे ही लुटेरी दुल्हन को लेने रिश्तेदार वहां पहुंचे उनकी दूल्हे और उसके दोस्तों ने जमकर धुनाई कर डाली. मामला राजस्थान के जयपुर का है.

किशनगढ़ रेनवाल थाना इलाके के भादवा गांव में एक दूल्हा बड़े ही अरमानों से दुल्हनिया ब्याह कर लाया था. मगर दुल्हन तो लुटेरी थी. दुल्हन सुहागरात पर दूल्हे को चूना लगाकर जाने ही वाली थी कि दूल्हे को शक हो गया. उसने भी अपने दोस्त वहां बुला लिए. फिर जैसे ही दुल्हन के साथी उसे लेने के लिए पहुंचे. दूल्हे और उसने दोस्तों ने उन्हें बंधक बना लिया. पेड़ से बांधकर पीटा.

किसी ने भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. मगर बंधक बनाए लोग पिटाई से इतना चीख रहे थे कि पुलिस वहां आ पहुंची. तब दूल्हे ने कहा- साहब, ये मेरी दुल्हन के रिश्तेदार हैं. वो मेरे यहां सामान समेटकर इनके साथ भागने वाली थी. वहीं, दुल्हन ने कहा- ये मेरे रिश्तेदार नहीं हैं. मैं तो इन्हें जानती तक नहीं. दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है. मगर ये केस पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

भागने वाली थी दुल्हन

बताया जा रहा है कि जिन लोगों को पीटा गया है वो रात को गाड़ी में सवार होकर आए थे. दूल्हे ने कहा- दुल्हन तो पूरी तैयारी में थी भागने की. मगर मुझे शक हो गया कि शादी के चंद घंटे बाद ही कौन सा रिश्तेदार दुल्हन को लेने आ सकता है. इसलिए मैंने दोस्तों और कुछ गांव वालों को अपने यहां बुला लिया. मगर दुल्हन का कहना है कि वो उन लोगों को नहीं जानती. अब दूल्हा दुल्हन की शादी का क्या हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने कहा- हमने पिटने वाले चार लोगों का मेडिकल करवाया है. वो इस गांव के नहीं हैं. मामला संदिग्ध लग रहा है. दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है. फिर भी हम पूरे केस पर नजर बनाए हुए हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak