पनागर के कंदराखेड़ा पेट्रोल पम्प के पास दुर्घटना
जबलपुर। शहर से मजदूरी करके लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को एक ट्र्क ने पीछे से टक्कर मार दी। शुक्रवार रात इस हादसे में एक की मौत हो गई है। वाहन में सवार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पनागर पुलिस के मुताबिक परियट निवासी मनीष वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है। वह अपने दोस्त अभिषेक कुशवाहा के साथ मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 केजे 2560 से परियट बरा मोहल्ला में अपने घर जा रहे था। वह मोटरसाइकिल में पीछे बैठा था। शुक्रवार रात 9-30 बजे कंदराखेड़ा पेट्रोल पम्प के सामने पहॅुचे थे, तभी ट्रक क्रमांक यूपी 64 टी 6340 के चालक ने तेज गति से वाहन दाहिने तरफ मोड़ दिया। इससे उनकी मोटर सायकल ट्रक से टकराते हुए उछल गई। दोनों जमीन पर सिर के बल गिर गए थे। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को 108 एम्बुलेंस से पनागर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद अभिषेक कुशवाहा को मृत धोषित कर दिया। पुलिस ने ट्र्क चालक को भाग जाना बताया है, जिसकी छानबीन की जा रही है।