khabar abhi tak

मुंबई मेल के बाथरूम में लड़की से रेप, फिर ले गया गांव, फिर वापस अकोला स्टेशन छोड़कर भागा आरोपी

 

मुंबई. महाराष्ट्र के कल्याण से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां कसारा और अकोला के बीच मेल ट्रेन में युवती से रेप किया गया. यही नहीं, युवक बाद में युवती को अपने साथ गांव भी ले गया. जब उसकी मां ने कहा कि लड़की को वापस छोड़कर आ, तो वो उसे अकोला स्टेशन पर छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया. फिलहाल उसे 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस जांच कर रही है कि इस मामले में और कोई आरोपी तो नहीं, जिसने मुख्य आरोपी को मदद की हो इस अपराध को अंजाम देने में. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, गजानन चव्हाण नामक व्यक्ति ने कल्याण स्टेशन पर लड़की से दोस्ती की. फिर उससे ट्रेन के बाथरूम में रेप किया. बाद में अकोला स्थित अपने गांव में ले गया. लड़की को देख उसकी मां और पिता नाराज हो गए.

लड़की को  लेकर गांव पहुंचने पर आरोपी की मां ने कहा- लड़की को वापस छोड़कर आ, जिसके बाद आरोपी लड़की को फिर अकोला स्टेशन पर छोड़ वहां से भाग गया. उधर, लड़की के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने आरोपी को अकोला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

पहले भी हुई ऐसी घटना

पुलिस ने बताया है कि पीडि़ता के साथ इससे पहले भी एक और बलात्कार की घटना हुई थी.यह घटना लगभग आठ महीने पहले डोंबिवली में उसके घर के पास हुई थी. उस मामले की जांच मानपाड़ा पुलिस कर रही है. अकोला पुलिस ने कहा कि आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया गया है और इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak