khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के लिए गौरव का क्षण शुभम कुमार कुशवाहा राष्ट्रपति पुरष्कार से सम्मानित

जबलपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल में शुभम कुमार कुशवाहा को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार के लिए चुना गया है। 22 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रपति भवन में, वे उस भव्य समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने यह विशिष्ट सम्मान (राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार) प्रदान किया.

 इस राष्ट्रीय समारोह में उनकी उपस्थिति स्काउटिंग एवं गाइडिंग की सच्ची भावना के प्रति उनके अटूट समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। यह पुरष्कार 2015 के बाद अब 2025 में बहुत लम्बे समय के बाद फिर से प्रारम्भ हुआ. उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें याद दिलाती है कि जुनून और दृढ़ता के साथ, कोई भी सपना दूर नहीं होता। 

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा के द्वारा बधाई दी. जिसमें मंडल से श्री शचीपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण, जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, संगठन आयुक्त विमलेश तिवारी, प्रशिक्षण आयुक्त राहुल कश्यप के द्वारा शुभकामनायें दी गयी, ताकि वे अपने भविष्य में और भी बड़े मुकाम प्राप्त करे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak