khabar abhi tak

सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरी, 5 बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा की हालत गंभीर

 
झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ से आज शुक्रवार 25 जुलाई की सुबह के बहुत दुख भरी खबर सामने आई। जहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं। हादसा सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है। बिल्डिंग गिरने के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया।

टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से कुछ बच्चों को बाहर निकाला गया। मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि 35 घायल बच्चों को लाया गया था। इनमें से 11 गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की सहायता से मलबा हटाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है और कई बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने घायल छात्रों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं, वहीं स्कूल भवन की जर्जर स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल का भवन काफी पुराना था और बारिश के दौरान पहले भी पानी टपकने की शिकायतें की जा चुकी थीं। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह हादसा सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेश में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak