khabar abhi tak

निर्दयी युवक ने आटो में बांधकर गाय को घसीटा, शरीर पर आई गंभीर चोटें, एक आंख की रोशनी भी चली गई

 

रीवा। बिछिया रीवा में देर रात दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर एक युवक ने गाय को आटो में बांधकर 4 किलोमीटर तक घसीट डाला। जिससे गाय के शरीर पर गंभीर चोटें आई, यहां तक कि एक आंख की रोशनी तक चली गई। बाइक सवार दो युवकों ने देखा तो पीछा करते हुए गाय को छुड़ाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

                     प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक युवक ने अपनी आटो में गाय को बांधकर खींचता हुआ ले गया, जहां तक गाय की हिम्मत थी वह दौड़ी लेकिन आगे जाकर गाय गिरकर घिसटती चली गई। तोपखाने के पास खड़े एक युवक ने जब यह देखा तो शोर मचाते हुए रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी ऑटो चालक ने गति और बढ़ा दी। शोर मचने पर अन्य लोगों ने देखा, इसके बाद मोटर साइकल सवार दो युवकों ने पीछा करते हुए आटो को रोककर गाय को छुड़ाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर गाय को गंभीर हालत में गौशाला पहुंचाया। 

गाय को कसाईखाने ले जा रहा था आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों का तो यहां तक कहना था कि आरोपी युवक इकराम खान जानबूझकर यह कृत्य कर रहा था। उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह तेजी से भागता चला जा रहा था। संभवत: वह गाय को कसाईखाने ले जा रहा था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak