khabar abhi tak

नाबालिगा ने बस स्टेंड पर दिया बच्ची को जन्म, अमरवाड़ा में हुई थी रेप का शिकार..!

                   

 छिंदवाड़ा। परासिया जिला छिंदवाड़ा बस स्टेंड में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब रेप पीडि़ता ने सार्वजनिक स्थल पर बच्ची को जन्म दिया। नाबालिगा को आशा कार्यकर्ता जांच के लिए परासिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर जांच के बाद सोनोग्राफी परामर्श दिया गया, इसके बाद वह आशा कार्यकर्ता नाबालिगा को घर ले जाने निकली। बस स्टेंड के पास एक होटल में खाना खाते वक्त नाबालिगा को प्रसव पीड़ा हुई और उसने टायलेट पहुंचकर बच्ची को जन्म दिया। 

                       प्रसव के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद कुछ महिलाओं ने किशोरी की मदद की और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। थोड़ी देर में आशा कार्यकर्ता भी पहुंच गईं और दोनों को ऑटो से परासिया अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएमएचओ को सूचित किया गया। बीएमओ डॉ अंकित सहलाम ने तुरंत एम्बुलेंस भेजी, लेकिन तब तक किशोरी अस्पताल पहुंचाई जा चुकी थी। वहां डॉ शशि अतुलकर, डॉ रेणु सिंह व बीएमओ ने इलाज शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात और किशोरी को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया। बीएमओ डॉ अंकित सहलाम ने बताया कि नाबालिग और नवजात दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। लेकिन बच्ची के समयपूर्व जन्म के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।

सातवें महीने में हुई प्री-मेच्योर डिलीवरी-                                                                                                   अस्पताल के अनुसार बच्ची का जन्म सातवें महीने में समयपूर्व हुआ। सामान्य प्रसव की संभावना अक्टूबर के अंत में थी, लेकिन आज अचानक प्रसव हो गया। पहले की जांच रिपोर्टों में भी प्रसव तिथि को लेकर संशय जताया गया था।

अमरवाड़ा में हुआ था दुराचार, आरोपी जेल में बंद-                                                                                      किशोरी मूल रूप से सेठिया की निवासी है और पिछले दो वर्षों से अमरवाड़ा में रह रही थी। वहीं उसके साथ दुराचार की घटना हुई। परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी इस समय जेल में बंद है। किशोरी को पहले भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था और दो बार ब्लड चढ़ाया गया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak