उधना-गया साप्ताहिक स्पेशल को अब उधना एवं धनबाद के बीच चलाया जाएगा
जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चार जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित किए गए हैं। ये चारों स्पेशैला ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है।
मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल
ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 24 सितंबर, 2025 तक विस्तारित किया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 25 सितंबर, 2025 तक विस्तारित किया है। मुंबई सेंट्रल से 20अगस्त, 27अगस्त और 03 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09075 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, काठगोदाम से 21अगस्त, 28अगस्त और 04 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09065 नहीं चलेगी।
मुंबई सेंट्रल - कानपुर अनवरगंज स्पेशल
ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 28 सितंबर तक विस्तारित किया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09186 अनवरगंज - मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 29 सितंबर तक विस्तारित किया है। मुंबई सेंट्रल से 24 अगस्त , 31अगस्त और 07 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09185 नहीं चलेगी। इसी प्रकार, कानपुर अनवरगंज से 25 अगस्त , 01सितंबर और 08 सितंबर को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09186 नहीं चलेगी।
उधना-सूबेदारगंज स्पेशल
ट्रेन संख्या 09117 उधना - सूबेदारगंज स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्तारित किया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09118 सूबेदारगंज - उधना स्पेशल को 27 सितंबर, 2025 तक विस्तारित किया है।
उधना-धनबाद स्पेशल
ट्रेन संख्या 09039/09040 उधना-गया स्पेशल को धनबाद स्टेशन तक विस्तारित किया गया है। अब यइ ट्रेन गया के बजाय धनबाद तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09039 उधना - धनबाद स्पेशल को 26 सितंबर, 2025 तक विस्तारित किया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09040 धनबाद - उधना स्पेशल को 28 सितंबर, 2025 तक विस्तारित किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हज़ारीबाग़ रोड, पारसनाथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशनों पर रुकेगी।