khabar abhi tak

मीनाक्षी जैन राज्य सभा सांसद मनोनीत


जबलपुर।
भारत सरकार ने मीनाक्षी जैन को राज्य सभा सांसद मनोनीत किया है। धर्म समाज प्रचारक एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन ने बताया कि मीनाक्षी के मनोनयन से भारतवर्षीय जैन समाज में खुशी की लहर है। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी, महासचिव विनय अनिता जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, जबलपुर सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष मुल्कराज अंजली बादशाह, डॉ यतीश जैन, प्रशांत जैन, नवीन जैन, महाकोशल.विन्ध रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घिया ने हर्ष व्यक्त किया। बताया है कि मीनाक्षी राजनीतिशास्त्री एवं इतिहास कार सन् 2020 में पद्मा श्री से सम्मानित गार्गी कालेज की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर इतिहास पाठ्य-पुस्तक मध्ययुगीन भारत की लेखिका देश के प्रभावशाली इतिहासकारों में से एक विदुषी महिला लेखिका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak