khabar abhi tak

रेल कर्मचारी ने नई नवेली दुल्हन के मुंह पर थूका, कहा- तेरा चुड़ैल जैसा चेहरा, शादी के तीसरे ही दिन मच गया बवाल

 
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शख्स ने अपने पत्नी को शादी के तीन दिन बाद ही तलाक देने के लिए कह दिया. महिला थाने पहुंची और अपनी आपबीती बताते हुए पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके चेहरे पर थूका और कहा कि तुम खूबसूरत नहीं है. मैं रेलवे में काम करता हूं. मुझे दहेज में कार मिलेगी. तभी तुम्हें कबूल करूंगा.

ये मामला एम्स थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली महिला की शादी पिछले साल अप्रैल में चौरी चौरा के रहने वाले दीपक यादव के साथ हुई थी. महिला ने बताया कि उसके पिता ने शादी में 9 लाख रुपए लड़के वालों को दिए थे. यही नहीं 9 लाख रुपए के अलावा सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान भी पिता ने अपनी बेटी को दिया था. लेकिन इसके बावजूद दीपक ने शादी के तीन दिन बाद ही दहेज के लिए महिला को ताना देना शुरू कर दिया.

पति ने महिला के चेहरे पर थूका

दीपक रेलवे में नौकरी करता है. महिला ने आरोप लगाया कि दीपक ने शादी के तीसरे दिन उसके चेहरे पर थूका और बोला कि तुम्हारा चेहरा चुड़ैल जैसा है. मैं रेलवे में काम करता हूं. जब मुझे दहेज में कार मिलेगी. तभी मैं तुम्हें पत्नी के तौर पर कबूल करूंगा. तुम मुझसे तलाक ले लो. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीसरे दिन ही उससे तलाक देने की बात कह दी थी.

मारपीट कर घर से निकाल दिया

इसके साथ ही महिला ने ये भी कहा कि जब उसने अपने सास-ससुर से इस बारे में शिकायत की तो सास-ससुर ने भी दीपक को कुछ नहीं कहा. ससुराल वालों ने मुझे ही मारा-पीटा. इसके बाद सभी ने मिलकर 31 मार्च को फिर से मेरे साथ मारपीट की और मुझे घर से निकाल दिया. महिला ने बताया कि जब इसे बारे में उसके पिता को पता चला तो वह महिला को अपने साथ ले गए.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई

इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही है. महिला ने कहा कि शादी से पहले मंदिर में लड़के वाले उसे देखने के लिए भी आए थे. इसके बाद ही शादी तय की गई थी. लेकिन अब उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है और खूबसूरत न होने का भी ताना दे रहा है. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak