khabar abhi tak

पिपरिया में ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के सामने जीजा-साली ने कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

 
नर्मदापुरम. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार 16 जुलाई की शाम एक युवक और युवती ने ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। । जांच में सामने आया कि दोनों आपस में जीजा-साली थे।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी आदित्य सेन ने बताया कि इटारसी की ओर जा रही ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के लोको पायलट ने खंभा नंबर 810/23 के पास अप ट्रैक पर युवक और युवती को ट्रेन के आगे कूदते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

शवों को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों के कटे हुए शवों को पिपरिया अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। घटना के संबंध में अज्ञात मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड मिला युवक का नाम राहुल पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी धुआवाड़ी, पिता का नाम कमलेश पटेल है। उसके पास से ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड मिला। परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवती की पहचान श्रद्धा पटेल, उम्र 24 वर्ष, पिता इमरतलाल पटेल, निवासी काठी सुरेला के रूप में हुई। श्रद्धा, राहुल की साली बताई जा रही है।

प्रेम प्रसंग की आशंका फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak