khabar abhi tak

स्टेशन मोड़ के जानलेवा गड्ढे में गिरी कार, देखें वीडियो



रविवार रात बाल-बाल बचा ड्र्ाइवर और उसका साथी, पुलिस की मदद से निकला वाहन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 6 की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे एक बड़े गड्ढे में लग्जरी कार गिर गई। डब्ल्यूएसईसी केजी-हाईस्कूल के पास रविवार रात हुए इस हादसे में कार चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गए। मौके पर पुलिस ने लोगों की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकलवाया।


रविवार रात 10 बजे उस समय यह हादसा हुआ है, जब स्टेशन की ओर से आ रही लग्जरी कार मोड़ पार करते अचानक असंतुलित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सामने चल रह ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में कार बहक गई थी और सीधे गड्ढे में जा घुसी। अचानक हुए इस हादसे में पीछे आ रहे वाहन कार से टकराते बचे। मौके पर लोगों ने कार चालक और उसके साथी को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहंुंची और जैसे-तैसे कार को बाहर निकाला जा सका।

गौरतलब है कि फुटपाथ निर्माण के दौरान मोड़ के पास यह गड्ढा छोड़ दिया गया था। निर्माण एजेन्सी ने फुटपाथ बनाया और पांच फीट लंबा और गहरा गड्ढा छोड़ दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak