khabar abhi tak

दोस्त का निधन होते ही उसकी पत्नी से बढ़ाई दोस्ती, किया रेप, हड़पे लाखों रुपए..!

 

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बेलबाग क्षेत्र में रहने वाली अपने दोस्त की विधवा पत्नी महिला की मदद करने का कहकर महेन्द्र प्रजापति उर्फ गोलू नामक युवक ने दोस्ती की। फिर मौका पाकर महिला के साथ रेप किया। यहां तक कि महिला के 7.50 लाख रुपए भी हड़प लिए। महिला के कई बार मांगने के बाद भी आरोपी ने रुपऐ नहीं लौटाए। जिसपर महिला ने बेलबाग थाना पहुंचकर महेंद्र प्रजापति के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

                               पुलिस को शिकायत देते हुए महिला उम्र 53 वर्ष ने बताया कि उसके पति का निधन वर्ष 2021 में हो गया था। पति के दोस्त महेंद्र प्रजापति से महिला की पहचान रही, जिसके चलते मिलने आताा था। पति का दोस्त व पहचान होने के कारण महिला कभी-कभी किसी काम में उसकी मदद ले लेती थी। जिसके चलते हमेशा ही बातचीत होने लगी। दो जुलाई 2021 को महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान महेंद्र उसके घर आया, बातचीत के दौरान महेन्द्र ने अकेला पाकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। विरोध करने पर उसने महिला की लगातार सहायता करने का वादा किया और धमकाया कि किसी से कुछ कहेगी तो उसे बदनाम कर देगा। सामाजिक भय से महिला चुप रही, जिसका फायदा उठाकर  महेन्द्र प्रजापति हमेशा शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच महेन्द्र ने साढ़े सात लाख रुपए मांगे और जल्द राशि लौटाने का भरोसा दिलाया। महिला ने झांसे में आकर रुपए दे दिए। कुछ समय बाद जब महिला ने घर बनाने के लिए रुपए वापस मांगे तो टालमटोल करने लगा। जब महिला अड़ गई तो उसने रुपए लौटाने से मना कर दिया। परेशान महिला पुलिस के पास पहुंची। रेप और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपित महेंद्र प्रजापति उर्फ गोलू की तलाश कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak