khabar abhi tak

रेल पटरी पर हथिनी दे रही थी बच्चे को जन्म, रेलवे ने रोक दिया ट्रेन संचालन, फिर यह हुआ

रामगढ़। रेलवे और झारखंड वन विभाग ने संकट में फंसी एक गर्भवती हथिनी की सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम किया। इस कारण घने जंगल से होकर गुजरने वाली एक रेल लाइन पर उसके बच्चे का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए चलती मालगाड़ी को रोक दिया।

यह घटना पूर्व मध्य रेलवे में रांची-कोडरमा मार्ग पर बरकाकाना और हजारीबाग स्टेशनों के बीच सरवाहा गांव के पास घटी। ये वो मार्ग है जिसे सक्रिय हाथी गलियारे का हिस्सा माना जाता है।

सूचना पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद यह घटना सामने आयी जो 25 जून को हुई थी। रामगढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार ने बताया कि वन रक्षक ने उस दिन सुबह में उन्हें सूचना दी कि एक गर्भवती हथिनी संकट में है और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। रक्षक ने कहा कि अगर ट्रेनों की आवाजाही नहीं रोकी गई तो हाथी के कुचले जाने की आशंका है।

 हथिनी ने पटरियों पर बच्चे को जन्म दिया

नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत बरकाकाना में रेलवे नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया और निर्देश दिया कि जब तक हथिनी बच्चे को जन्म नहीं दे देती, तब तक ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाए। कुछ ही देर बाद, एक मालगाड़ी रोक दी गई और हथिनी ने पटरियों पर बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे कुछ देर बाद जंगल के भीतर अपने झुंड के साथ मिल गए. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोग दोनों की मदद के लिए आगे आए और इसके तुरंत बाद मां और बच्चे जंगल के भीतर अपने झुंड के साथ फिर से मिल गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak