जबलपुर डीआरएम ने X पर कारवाई का भरोसा दिया, कहा- रेलवे आपके साथ
जबलपुर. साेमनाथ से जबलपुर आ रही ट्रेन में एक यात्री काे वेंडर की ओवरचार्जिंग की शिकायत करना महंगा पड़ गया. शिकायत से नाराज वेंडर ने अपने साथियाें के साथ मिलकर यात्री की चलती ट्रेन में जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियाे एक्स पर वायरल हाेते ही जबलपुर से वडाेदरा डीआरएम आफिस में हलचल मच गई, एक्स पर कारवाई का भराेसा दिया जाता रहा.
ट्रेन में सफर के दौरान पैसेंजर्स की सुरक्षा रेलवे की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। लेकिन बीते कुछ दिनों से ट्रेन के अंदर से ऐसी वीडियोज सामने आई है। जिसमें पैंट्री वालों को पैसेंजर्स से सिर्फ इसलिए लड़ते देखा गया है। क्योंकि यात्रियों ने उनकी शिकायत की होती है। IRCTC के एक्शन के बावजूद पैंट्री वालों की आए दिन ऐसी वीडियोज वायरल होती है, जिसमें वह यात्री से मारपीट करते नजर आते हैं। वहीं रेलवे द्वारा शिकायत पर गंभीर रुख अपनाया है, यात्री से कहा है कि रेलवे आपके साथ है. वहीं जबलपुर डीआरएम की तरफ से भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा है कि संबंधित पेंट्री ठेकेदार पर कारवाई के लिए वडाेदरा डीआरएम काे लिखा गया है.
हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है। जिसमें पैंट्री वाले, स्लीपर कोच में आकर एक पैसेंजर से बुरी तरह मारपीट कर रहे होते हैं। यह घटना गाड़ी नंबर 11463, वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस की बताई जा रही है। जिसमें ओवरचार्जिंग की शिकायत पर पैंट्री वाले पैसेंजर की सीट पर आए और उसे पीटना चालू कर दिया।ट्रेन की इस वीडियो में भयंकर मारपीट देखने को मिलती है, जिसमें 2-3 पैंट्री वाले मिलकर अकेले उस शख्स को पीटते नजर आते है, जिसने कथित तौर पर उनकी शिकायत की होती है। मामला खाने और पानी पर ओवरचार्जिंग से जुड़ा होता है।
इन पर क्या कार्रवाई हुई?
