khabar abhi tak

खदान से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस पर वृद्धा ने किया हमला, महिला आरक्षक गंभीर, बहू ने सिक्योरिटी गार्ड को दांतों से काटा..!

 


मैहर। ग्राम सरोड़ा थाना बदेरा मैहर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कब्जा हटवाने पहुंची महिला आरक्षक पर वृद्ध महिला ने लाठी से हमला कर दिया। आरक्षक पर हमला होते देख महिला सिक्योरिटी गार्ड बीच बचाव करने आई तो ं उसकी बहू ने सिक्योरिटी गार्ड को दांतों से काट लिया। वृद्धा द्वारा किए गए हमले में महिला आरक्षक के सिर पर गंभीर चोटें आई है। 

                                                  


                                                                                                                                                                                                                           पुलिस के अनुसार ग्राम सरेड़ा में आरसीसीपीएल सीमेंट कंपनी की खदान है। गांव के लखन पटेल ने मुआवजा मिलने के बाद भी खदान की जमीन खाली नहीं की थी। सिविल कोर्ट के बेदखली आदेश के बाद भी वह नहीं माना। जिसके चलते आज दोपहर कंपनी प्रबंधक, सिक्योरिटी गार्ड, राजस्व विभाग व पुलिस बल मौके पर पहुंच गयाा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जेसीबी से मकान को गिरा दिया गया। इस दौरान परिवार के लोग आक्रोशित हो गए, यहां तक कि बुजुर्ग महिला ने महिला कॉन्स्टेबल पूर्णिमा सिंह पर लाठी से हमला कर दिया, सिर पर चोट आने से आरक्षक के सिर से खून निकलने लगा। महिला आरक्षक पर हमला होते देख महिला सिक्योरिटी गार्ड बीच बचाव करने आया तो बहू ने दांतों से काट लिया। वृद्धा द्वारा हमला किए जाने से मौके पर अफरातफरी मच गई। डंडे से हमला कर दिया। आरक्षक के सिर से खून बहने लगा। दोनों घायलों को मौके पर उपस्थित एम्बुलेंस के अंदर ले जाकर इलाज किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना था कि खदान क्षेत्र में केवल एक मकान था। न्यायालय के आदेश एवं ब्लास्टिंग के दौरान दुर्घटना की आशंका के चलते अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस ने लखन पटेल सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। लेकिन उनके नाम अभी पता नहीं चले हैं। पता चला है कि दोनों सास-बहू हैं। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak