khabar abhi tak

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भट्टा बैठाने वाली पूर्व सेक्रेटरी गिरफ्तार, लगाया था लाखों का चूना

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व सेक्रेटरी का नाम वेदिका शेट्टी है, उसे अभिनेत्री के साथ 76 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल अकाउंट के साथ हेरफेर की है और एक्ट्रेस को 76 लाख का चूना लगाया है। वेदिका शेट्टी के खिलाफ जुहू पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है।

आरोप है कि शेट्टी ने फर्जी बिल्स के आधार पर आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस से 76 लाख की राशि अवैध तरीके से प्राप्त की। मई 2022 से अगस्त 2024 के दौरान यह गबन किया गया। वेदिका फर्जी बिल्स क्रिएट करती थी, उस पर आलिया के सिग्नेचर लेती थी और फिर सारा पैसा अपने दोस्त के अकाउंट में ट्रांसफर करती थी। इस तरह दो साल में शेट्टी ने करीब 76 लख रुपए का गबन किया। इस मामले में इस साल जनवरी महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था।


पिछले 5 महीने से वेदिका फरार थी। अब वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी वेदिका को 10 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak