khabar abhi tak

हत्या करके छोटा भाई बना रहा था एक्सीडेंट, पुलिस ने किया खुलासा


जबलपुर।
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की आड़ में हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में पता चला कि मृतक अभिषेक सिंह राजपूत की मौत हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी, जिसे उसके ही छोटे भाई रिषभ सिंह राजपूत ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

19 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में अभिषेक की मौत की सूचना के बाद भेड़ाघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि अभिषेक हाईवा सुधरवाने मैकेनिक के पास गया था, जहां से लौटते वक्त उसका अपने भाई रिषभ, मामा के लड़के राजा राजपूत, लल्लू चड़ार और देवेंद्र लोधी से विवाद हो गया। सभी ने बिट्टू ढाबा में खाना खाया, फिर रास्ते में कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान अभिषेक बाइक से आगे निकल गया, जिसे आरोपियों ने कार से जानबूझकर टक्कर मारी।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक के गिरते ही रिषभ ने जैक और राजा ने रॉड से उसके सिर पर वार किए। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रिषभ सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजा, लल्लू और देवेंद्र फरार हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak