khabar abhi tak

शहर की 7 स्टार रेटिंग : आज मनेगा स्वच्छता महोत्सव

जबलपुर। संस्कारधानी का देश में 5वां स्थान, 7 स्टार रेटिंग, वायु गुणवत्ता में देश में दूसरा स्थान, वॉटर प्लस सिटी के साथ गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा प्राप्त होने से आज स्वच्छता महोत्सव मनाया जाएगां। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर स्वच्छता महोत्सव कआयोजन शहर में किया जा रहा है। इसमें शहर के सभी नागरिकों की भागीदारी के अलावा अधिवक्ताओं, डॉक्टर्स, उद्योगपतियों, व्यापारियों, कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं युवा शामिल हो रहे हैं। यह महोत्सव महापौर श्री अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त को शहर के हजारों प्रतिष्ठानों में विशेष छूट का भी प्रावधान ग्राहकों के लिए किया गया है। बिल्डर्स, ज्वेलरी शॉप, होटल जैसे अनेक प्रतिष्ठानों के संचालक द्वारा 1 दिन का विशेष छूट देने की योजना बनाकर स्वच्छता महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि जबलपुर नगर निगम को स्वच्छता प्रतियोगिता में देश में 5वां स्थान के साथ 7 स्टॉर रैंकिंग का दर्जा मिला है। यह उपलब्धियां हम सबको गौरवांवित करने वाली हैं। इससे हमारे शहर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है और हम सभी को भी सम्मान मिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak