khabar abhi tak

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा : कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत

 

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात डिंडोरी कस्बे के पास की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात 11.57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे पाए गए। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak