रेलवे ने यात्रियों से कमाए 633 करोड़


आरक्षित एवं अनारक्षित सहित कुल 297 लाख यात्रियों से वसूले 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के यात्री यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जून तक यानि तीन माह में यात्री यातयात से 633 करोड़ 76 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया। यह डाटा पिछले वर्ष का राजस्व 611 करोड़ 82 लाख रूपये की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक रहा। इस दौरान आरक्षित एवं अनारक्षित सहित कुल 297 लाख 16 हजार यात्रियों से वसूली गई थी। जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।  

जबलपुर मण्डल- 

110 लाख 90 हजार बुक किए गए यात्रियों से 250 करोड़ 60 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष 99 लाख 51 हजार बुक किए गए यात्रियों से अर्जित राजस्व 237 करोड़ 85 लाख रूपये की तुलना में राजस्व 5 प्रतिशत अधिक रहा।

भोपाल मण्डल-

105 लाख 30 हजार बुक किए गए यात्रियों से 242 करोड़ 76 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया, यह डाटा पिछले वर्ष 96 लाख 2 हजार बुक किए गए यात्रियों से 233 करोड़ 96 लाख रूपये की तुलना में राजस्व लगभग 4 प्रतिशत अधिक रहा। 

कोटा मण्डल- 

80 लाख 96 हजार बुक किए गए यात्रियों से 140 करोड़ 41 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया। यह डाटा पिछले वर्ष 77 लाख 42 हजार बुक किए गए यात्रियों से 140 करोड़ 1 लाख रूपये की तुलना में राजस्व 0.28 प्रतिशत अधिक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post