khabar abhi tak

दोस्तों के साथ निदान फॉल पिकनिक मनाने गया युवक डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव

 


जबलपुर। कटंगी स्थित निदान फॉल में डूबे युवक राजेन्द्र झारिया का शव 24 घंटे बाद मिला है। गढ़ा क्षेत्र में रहने वाला राजेन्द्र झारिया अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। जहां पर पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जाकर डूब गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने स्थानीय गोताखोर टीम की मदद से देर शाम तलाश कराई लेकिन अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल सका। आज युवक को पानी से बाहर निकाल लिया गया। 

         


                                                                                                                                                                                          पुलिस अधिकारियों के अनुसार रानी दुर्गावती वार्ड गढ़ा  निवासी राजेन्द्र झारिया उम्र 35 वर्ष अपने दोस्तों के साथ निदान फॉल पिकनिक मनाने गया था। जहां पर दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए फॉल के लगभग 50 फीट ऊपर चढ़ गया था। इस दौरान राजेन्द्र का पैर फिसल गया और वह पत्थरों से टकराते हुए गहरे पानी में जा गिरा। राजेन्द्र को गिरते देख दोस्तों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने गोताखोर टीम से तलाश कराई। अंधेरा होने के कारण काम रोक दिया गया। आज फिर तलाश शुरु की गई, करीब 24 घंटे बाद राजेन्द्र को बाहर निकाल लिया गया। उस वक्त तक राजेन्द्र की मौत हो चुकी थी। राजेन्द्र को इस हालत में देख परिजनों व दोस्तों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।  पर्यटकों का आरोप है कि प्राकृतिक जलप्रताप को देखने आने-जाने वालों से वन विभाग शुल्क तो वसूल रहा है लेकिन वहां सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak