देश के स्वच्छ शहरों में जबलपुर टॉप-5 में, पहली बार मिली 7 स्टार रेटिंग, महामहिम राष्ट्रपति ने महापौर, निगम आयुक्त को दिया अवार्ड

 


जबलपुर। एमपी के जबलपुर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में देश में पांचवां स्थान हासिल किया। यह पहली बार है जब जबलपुर टॉप-5 शहरों में शामिल हुआ है। इससे पहले जबलपुर की रैंकिंग 13वीं थी। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव व उपायुक्त संभव आयाची को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

                           अवॉर्ड लेने के बाद महापौर जगत बहादुर अन्नू ने कहा कि आज का दिन जबलपुर के लिए ऐतिहासिक है। क्योंकि आज वह हुआ है जो कि आज से पहले कभी नहीं हुआ है। दिल्ली में आज स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25 में हमारे संस्कारधानी जबलपुर को ना सिर्फ देश में पांचवां स्थान मिला हैए बल्कि 7 स्टार रेटिंग भी मिली है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव की उपस्थिति  में यह पुरस्कार महापौर को दिया गया। महापौर ने कहा यह उपलब्धि निश्चित रूप से हमारे शहर के जागरूक नागरिकों और स्वच्छता मित्रों के अथक परिश्रम का परिणाम है। मैं सभी को इस ऐतिहासिक सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। हमारा प्रयास रहेगा कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाकर अगले साल देश में पहला स्थान हासिल करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post