khabar abhi tak

WCR : दो माह में पैसेंजर ट्रैफिक से 416 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया

199 लाख आरक्षित एवं अनारक्षित यात्रियों ने यात्रा की 

 जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के  जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में यात्री सुविधाओं में विस्तार एवं विकास कार्यों में गति प्रदान की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष के दो माह में पश्चिम मध्य रेल ने यात्री यातायात से 198 लाख 87 हजार आरक्षित एवं अनारक्षित यात्रियों से 416 करोड़ 7 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में यात्री यातायात से 413 करोड़ 27 लाख रूपये की तुलना में राजस्व लगभग 1 प्रतिशत अधिक है। 

दो माह में मण्डल स्तर पर यात्री यातायात से रेल राजस्व इस प्रकार है :-

जबलपुर मण्डल ने 73 लाख 92 हजार आरक्षित एवं अनारक्षित यात्रियों से 163 करोड़ 15 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया है।

भोपाल मण्डल ने 70 लाख 59 हजार आरक्षित एवं अनारक्षित यात्रियों से 160 करोड़ 25 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया है। 

कोटा मण्डल ने 54 लाख 36 हजार आरक्षित एवं अनारक्षित यात्रियों से 92 करोड़ 67 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया है। 

यात्री यातायात के लिए ये प्रयास किये

- स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।  

- पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं।

- यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

- पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं। 

-अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak