khabar abhi tak

सतना में कार से टकराई मालगाड़ी, अंदर बैठा था परिवार, LP ने ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाया, वाहन क्षतिग्रस्त, लोग सुरक्षित

 

सतना. एक मालगाड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर कार से टकरा गई। कार में परिवार था। इंजन की टक्कर कार में लगी और वह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया तो गाड़ी से तेजी से टकराने से बच गई। कार में सवार लोग सुरक्षित हैं।

मामला कोलगवां थाना क्षेत्र के मारुति नगर स्थित गेट विहीन रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की शाम का है। कार का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कार में सवार संजय शुक्ला (42) उनकी पत्नी सपना और बेटी अंशिका बाल-बाल बच गए। इनमें से किसी को कोई चोट नहीं आई, सभी सुरक्षित हैं।

बारिश के बीच हादसा आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली गई है, कार चालक के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कायमी की जाएगी। घटना शाम पौने 7 बजे की है। बताया गया है कि शाम लगभग पौने 7 बजे कार नंबर एमपी- 19 जेड ए 0251 में सवार संजय शुक्ला अपने परिवार के साथ मुख्त्यारगंज की ओर से मारुति नगर स्थित घर जा रहे थे। उस समय बारिश हो रही थी। जैसे ही कार गेट विहीन रेलवे क्रासिंग पर पहुंची संजय ने देखा कि स्टेशन की ओर से मालगाड़ी का इंजन बिरला सीमेंट साइडिंग की ओर जा रहा है।

सामने रेल इंजन देखते ही संजय घबरा गए, उनकी गाड़ी बंद हो गई। उधर, इंजन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लिए मगर तब तक फासला इतना कम रह गया था कि इंजन का अगला हिस्सा कार के बाएं हिस्से से आकर चिपक गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak