khabar abhi tak

रेल बुकिंग क्लर्क को चाय की दुकान पर विवाद के बाद युवकों ने जबड़े में मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर

 

कानपुर. घाटमपुर में एक रेल कर्मी को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की है। स्टेशन रोड निवासी 19 वर्षीय कृष्ण कांत शर्मा रेलवे में बुकिंग क्लर्क हैं।

रात करीब 11:15 बजे कृष्णकांत ड्यूटी से घर लौट रहे थे। उनकी चाय की दुकान पर कुछ युवक बैठे थे। कृष्णकांत ने देर रात युवकों के बैठने का विरोध किया। इस पर युवक भड़क गए और कहासुनी शुरू हो गई.

युवक एक बाइक पर सवार होकर जाने लगे। उन्होंने कृष्णकांत को गाली दी। कृष्णकांत ने करीब सौ मीटर दौड़कर युवकों को पकड़ लिया। इसी दौरान किसी युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके जबड़े में लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल कृष्णकांत को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak