khabar abhi tak

Breaking- जबलपुर में कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिला की मौत, मंडला से चार दिन पहले आई थी मेडिकल कॉलेज, सीजन की पहली मौत

 

जबलपुर. मंडला जिले के नारायणगंज निवासी महिला की रविवार रात जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत हुई है। महिला गर्भवती थी और उसे डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। महाकौशल में कोरोना से यह इस सीजन की पहली मौत है। जबकि दो कोरोना पॉजिटिव मरीज आइसोलेट हैं।

नारायणगंज से रेफर होकर आई महिला का सर्दी और खांसी के लक्षण देखकर कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला की सर्जरी की गई, उसने बच्चे को जन्म दिया और उसे मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। बच्चे को फिलहाल मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में भर्ती किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak