khabar abhi tak

एमपी- नरसिंहपुर-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट, 24 से 48 घंटे में मानसून की एंट्री

 

भोपाल. प्रदेश में मानसून अगले 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है। मानसून के फिर से सक्रिय होने से मौसम विभाग ने यह संकेत दिए हैं। इससे पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में नरसिंहपुर और डिंडौरी में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल-इंदौर के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

नरसिंहपुर में 9 घंटे में गिर गया एक इंच पानी मानसून के प्रवेश से पहले प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। रविवार को नरसिंहपुर में 9 घंटे के अंदर 27 मिमी यानी, एक इंच से ज्यादा पानी गिर गया। भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया और दतिया में भी बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम के पिपरिया और सिवनी मालवा, बड़वानी में आंधी के साथ बारिश हुई। इधर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सीधी में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया।

नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आ गया। यहां एक ही दिन में पारा 11.4 डिग्री लुढ़क गया। नौगांव में 6.6 डिग्री, खजुराहो में 5.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री, दमोह में 6 डिग्री, भोपाल में 4.6 डिग्री, गुना में 4.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 7.3 डिग्री की गिरावट हुई। बड़े शहरों में दिन के तापमान की बात करें तो भोपाल में 35.6 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, ग्वालियर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak