khabar abhi tak

एमपी में 16 जून से खुलेंगे सरकारी स्कूल:प्राइवेट स्कूलों में डेट 23 जून तक बढ़ी

भोपाल. मध्य प्रदेश में करीब 45 दिन की छुट्‌टी के बाद आज सोमवार को फिर से स्कूल खुलेंगे। सरकारी स्कूल अपने समय पर खुलेंगे। प्राइवेट स्कूल भी आज ही खुलेंगे लेकिन कुछ स्कूलों ने भीषण गर्मी के चलते पेरेंट्स को मैसेज भेजकर 23 जून से खोलने की बात कही है।

निजी स्कूलों ने कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तारीख 23 जून तक बढ़ा दी है। इन स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।

कांग्रेस ने की स्कूलों को बंद रखने की मांग

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कलेक्टर से 1 जुलाई से नया सत्र शुरू करने का अनुरोध किया है, ताकि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके। हालांकि, कलेक्टर की ओर से अभी तक इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही निर्धारित तारीख में कोई बदलाव किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak