khabar abhi tak

Breaking News- ट्रेन से 10 यात्री नीचे गिरे, 5 की मौत होने की खबर

 


ठाणे. मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक ट्रेन से करीब 10 यात्री नीचे गिर गए। इनमें से 5 की मौत होने खबर है। आशंका है ये यात्री ट्रेन के गेट पर बैठे थे, जहां से वे नीचे गिर गए। मध्य रेलवे मामले की जांच कर रहा है।


महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा रेल हादसा सामने आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की तरफ जाने वाले कुछ यात्री अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। यह हादसा ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन का है। ट्रेन में अत्याधिक भीड़ के कारण कई लोग ट्रेन से नीचे गिर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। खबरों की मानें तो इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak