khabar abhi tak

मैहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत, एक घायल

मैहर। मैहर में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस अज्ञात वाहन की छानबीन कर रही है। यह हादसा सरलानगर रोड पर हुआ है। बाइक को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में यह बताया कि मृतकों के सिर में चोट आई है और रक्तस्त्राव अधिक होने की वजह उनकी मौत हो गई है।

कटनी पुलिस के मुताबिक एक बाइक में सवार होकर चार लोग मैहर जा रहे थे। सरला नगर रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी थी।  पुलिस ने घटनास्थल पर पूछताछ में यह पाया कि वाहन में डांडी गांव के शैलेन्द्र कुशवाहा, अमित दहिया और रजनीश कुशवाहा, आनंद कुशवाहा सवार थे।  इनमें आनंद को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। 

प्रथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि मृतक रजनीश कुशवाहा बाहर रहता था और कंस्ट्रक्शन का काम करता था। शैलेंद्र कुशवाहा दो भाईयों में सबसे छोटा है, वह मैहर में गेराज में काम करता था। अमित दहिया भी शैलेंद्र के साथ गैरेज में काम करता था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak