khabar abhi tak

घर की तीसरी मंजिल पर लगाया जा रहा था दांव पे दांव, देखें वीडियो



पुलिस का छापा: 5 जुआ के आरोपियों से 20,000 जब्त

जबलपुर। रानीताल गेट नंबर एक के पास तीन मंजिला बिल्डिंग के सबसे उपरी फ्लोर में गुरूवार की रात ताश के पत्तों पर दांव पे दांव लगाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा और पांच जुआ के आरोपियों से बीस हजार रूपए जब्त किए।

लार्डगंज पुलिस थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य के मुताबिक यह जुआ देवेंद्र पचौरी के घर की तीसरी मंजिल पर चल रहा था। पुलिस दल के सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, मनोज गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक हेपिन्स छिरोलिया, मानवेन्द्र ने औचक दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन तीसरी मंजिल होने की वजह से वे भाग नहीं सके। यह जरूर है कि एक आरोपी ने तीसरी मंजिल की छत पर छिपने का प्रयास किया था, जहां एएसआई वर्मा ने उसे ढूढ़ निकाला। मौके पर पुलिस दल ने ताश के पत्तों सहित जुआ में प्रयुक्त की जाने वाली राशि बरामद की। पुलिस ने जानू सोनकर रानीताल, राहुल घनघोरिया हनुमानतल, रितेश यादव निवासी दीक्षितपुरा, मोहम्मद अजमेरी बेलबाग, सलीम अहमद मोबिनपुरा के खिलापफ कार्रवाई की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak