khabar abhi tak

खेल इवेंट : नगर निगम-स्मार्ट सिटी ने किया ' खेल सेल ' का गठन


जबलपुर।
अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर नगर निगम-स्मार्ट सिटी और डब्लूआरआई इंडिया की टीम ने खेल सेल का गठन किया है, जो शहर में प्रस्तावित खेल विकास को गति प्रदान करेगा। सेल का गठन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर दीपक सक्सेना और निगमायुक्त प्रीति यादव के मार्गदर्शन पर किया गया है।

इसके तहत भंवरताल गार्डन में बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ मिलकर आउटडोर खेल एक्टिविटी को प्रोत्साहित करने के लिए एक खेल इवेंट आयोजित किया। इवेंट में 5 साल तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गई। 

इवेंट में नगर निगम से उपायुक्त संभव अयाची, जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तकनीकी अधिकारी बालेंद्र शुक्ला, अंकुर खरे, गजेंद्र सिंह एवं सहायक निदाल स्वच्छ भारत मिशन अभिनव मिश्रा सहित डब्लूआरआई की तकनीकी सलाहकार श्रद्धा गुप्ता ने खेल गतिविधियों को संचालित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak