khabar abhi tak

तीन लाख के नकली नोट खपाने के पहले पकड़ा गया युवक, देखें वीडियो



जबलपुर। हनुमानताल के मंडी मदार टेकरी स्थित कब्रिस्तान के पास तीन लाख रूपए के नकली नोट खपाने के पहले ही एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से नकली नोट जब्त कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से नकली नोटों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक 500-500 के नकली नोट बड़ी मात्रा में लेकर किसी को देने मंडी मदार टेकरी के पास आ रहा है। सूचना पर मुुखबिर के बताये स्थान पर मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास दबिश दी गई। मौके पर मुखाबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति स्कूल वाला पिट्ठू बैग लिये दिखा। पुलिस दल ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम रवि दाहिया निवासी शुक्ला होटल, घमापुर बताया। पुलिस ने उसके पिठ्ठू बैग की तलाशी ली, जिसके अंदर 500-500 रूपये के 6 बंडल थे। इन बंडलों में कई नोट एक ही नम्बर के थे। गांधी जी का वाटर मार्क चिन्ह नहीं दख रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 बंडलों में 500 रूपये वाले 100-100 नोट तथा एक बंडल में 88 नोट याने कि कुल 588 नोट 500 रूपये के जब्त किए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak