khabar abhi tak

गौरीघाट में नहा रहे मामा-भांजे में भांजा डूबा, मामा बचा

जबलपुर। गौरीघाट में रविवार को नर्मदा नदी में नहा रहे मामा-भांजे में भांजा पानी में डूब गया। गौरीघाट में मौजूद नाविक और गोताखोरों ने उसका शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

गौरीघाट पुलिस ने बताया कि हनुमानताल निवासी मयंक श्रीवास ने सूचना दी थी कि गौरीघाट में अपने भांजे हर्ष श्रीवास, कांचघर के साथ नर्मदा नदी में नहा रहा था। नहाते समय हर्ष अचानक गहरे पानी में चला गया। हर्ष को बचाने का प्रयास किया था लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो गया था। मौके पर नाविको और गोताखोरों ने तुरंत गोता लगाया और उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak