khabar abhi tak

मंडी की सड़कों पर व्यापार, बेच रहे पट्टी !

दुकानों के सामने की जमीन का रोजाना हो रहा सौदा

जबलपुर। सम्भाग की सबसे बड़ी कृषि उजप मंडी परिसर की सड़कों से व्यापार किया जा रहा है। यहां बनी दुकानों के सामने की जमीन (पट्टी) रोजाना बेची जा रही है। इससे मंडी में आने वाले फसल से भरे वाहनों के आने-जाने की जगह नहीं बच रही है। उधर, दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। मंडी में दम दिखाने वाले चंद नेताओं का मंडी प्रशासन गुलाम बन गया है, तभी तो कार्रवाई करने में प्रशासन के हाथ कांप रहे हैं।

दीनदयाल चौराहे के पास कृषि उपज मंडी परिसर में व्यवस्थाएं चौपट हो चुकी हैं। इस जगह पर मनमानी की जा रही है, जिस पर प्रशासन मौन धारण किए हुए है। मंडी में थोक व्यापार किए जाने की अनुमति है लेकिन यहां आलम यह है कि सुबह होते ही पार्किंग की जगह पर फुटकर बाजार लग रहा है, जिससे यहां दुकान वाले परेशान हो चुके हैं। जानकार कहते हैं कि मंडी में प्रवेश करने में गेट नंबर एक और दो के आगे जाने का रास्ता नहीं बच रहा है। इन फुटकर व्यापारियों के बीच ही वाहन खड़े कर दिए जा रहे हैं, जिससे इन दुकानों तक पहुंचने के लिए रास्ता बंद हो गया है।

दुकान में माल नहीं, सडक से व्यापार

मंडी में आलम यह है कि दुकान में माल न रखकर सड़कों पर व्यापार किया जा रहा है। ट्रक खड़ा करके छोटे वाहन खड़ा करके माल बेचते हैं। यहां पर सिर्फ ट्रक खड़ा करके सड़क के जाम कर दी जा रही है, जिससे किसान और बाहर से आने वाले व्यापारी मंडी में चल नहीं सकते। उधर, मंडी प्रवेश में ट्रैकों से 24 घंटे मंडी शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन जब मंडी में सुबह 5 बजे से लेकर 12 बजे तक कोई भी कर्मचारी मंडी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं करता।  जबलपुर कृषि उपज मंडी थोक सब्जी फल विक्रेता कल्याण समिति के साबिर उस्मानी ने बताया कि मंडी की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा और अस्थाई रूप से दुकानों के सामने रोजाना बिकने वाली जमीनों का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak