khabar abhi tak

मुंबई- फिल्म सिटी में सीरियल अनुपमा के सेट पर लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

मुंबई. मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा के सेट पर सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए पांच फायर ब्रिगेड गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. 23 जून की सुबह मुंबई के दादा साहब फाल्के पिक्चर नगरी स्थित अनुपमा सीरियल के सेट पर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे सेट पर फैल गई और आसमान में धुआं छा गया. 

हालांकि बताया गया कि यह आग 5 बजे के आसपास लगी थी. शाम 7 बजे की शिफ्ट होने के कारण सिक्योरिटी और कुछ अन्य लोगों के अलावा कोई आर्टिस्ट और स्टाफ मौजूद नहीं था. यही वजह है कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन इस भीषण आग से सेट को काफी नुकसान पहुंचा है. कहा जा रहा है कि लाखों-करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

पहले कैमरा मैन की हुई थी मौत

बता दें कि अनुपमा के फिल्म सिटी में दो सेट हैं, एक फिल्म सिटी के पास और दूसरा सलमान खान के बिग बॉस के सामने है. फिल्म सिटी ऑफिस के पास बने सेट पर यह आग लगी है. इसके ठीक पास अमर उपाध्याय के शो डोरी का सेट लगा है. लेकिन आग लगने से इस सेट को कोई नुकसान नहीं हुआ है. करीब 6 महीने पहले बिग बॉस के सेट पर एक कैमरा असिस्टेंट का करंट लगने से मौत हो गई थी.

इस सेट पर भी लगी थी आग

सीरियल के सेट पर आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले 2023 में स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर आग लग गई थी और इस आग में पूरा सेट जल गया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak