khabar abhi tak

न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर का क्रेज! डिप्टी पीएम भी पहुंचे

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की न्यूजीलैंड में कथा

आकलैंड/छतरपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न्यूजीलैंड में कथा सुना रहे हैं। उनकी कथा में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। भभूत पाने के लिए लंबी लाइने लग रही हैं। न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर भी धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने पहुंचें। इस दौरान अध्यात्म और विश्व शांति के साथ ही भारत.न्यूजीलैंड के परस्पर संबंधों पर चर्चा हुई।

धीरेन्द्र शास्त्री ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी और अब वह न्यूजीलैंड के दौरे पर हैंं। बाबा शास्त्री न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में इन दिनों हनुमत कथा का रसपान करवा रहे हैं। बाबा बागेश्वर की एक झलक ओर भभूति के लिए विदेश की धरती पर भी भारत की तरह लाइनें लगी हैं।

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर ने कथा के मंच से संबोधित किया। उन्होंने बाबा बागेश्वर की तारीफ की ओर उनके आयोजन की प्रशंसा भी की। कथा के पहले धीरेन्द्र शास्त्री ने व्यास पीठ से कहा आज की कथा सम्पूर्ण विश्व मे शांति हो। थर्ड वर्ड वार से दुनिया बचे। इसके लिए समर्पित होगी। हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं इस देश में शांति बनी रहे। देश मे मनुष्यों में एकता रहे। न्यूजीलैंड और भारत का प्रेम सदा बने रहे।

कथा में न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की सांसद परमजीत परमार भी मौजूद रहीं। इससे पहले धीरेन्द्र शास्त्री न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे तो वहां रहने बाले ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का मंत्रोच्चारण के साथ विशेष स्वागत किया गया। धीरेन्द्र शास्त्री ने विश्व शांति, कल्याण और मानव कल्याण के लिए हवन भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak