khabar abhi tak

एमपी : मैहर में पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे, बुजुर्ग को पेड़ से बांध कर पीटा, फिर 35 बकरियां लूट ले गये

 मैहर. मध्य प्रदेश के मैहर जिले से लूट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वर्दी पहन कर आरोपियों ने चरवाहे से 35 नग बकरी लूट ली और मौके से फरार हो गए. पुलिस की वर्दी पहनकर आए बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने वृद्ध चरवाहे से 35 बकरियां लूट ली. पीडि़त के साथ मारपीट कर उसे पेड़ से बांध दिया और फिर आरोपी बकरियों को वाहन में भरकर फरार हो गए. वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी.

मामला मैहर जिले के ताला क्षेत्र का है. पीडि़त की बहू संगीता यादव ने बताया कि उनके ससुर काली यादव 35 बकरियों को ताला थाना क्षेत्र के धौसड़ा जंगल में चराने गए थे. इस दौरान एक वाहन में सवार होकर पांच अज्ञात लोग वहां पहुंचे, जिनमें से एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था.

पुलिस की वर्दी में पहुंचे थे आरोपी

आरोपियों ने पहले ससुर काली यादव के साथ मारपीट की और फिर उन्हें एक पेड़ से बांध दिया. इसके बाद सभी 35 बकरियों को एक अन्य वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए. मारपीट में काली यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी.

परिजनों ने यह जानकारी दी

पीडि़त की बहू ने कहा कि उनके ससुर काली यादव घर से 35 बकरी लेकर ताला थाना क्षेत्र के धौसडा के जंगल में चराने गए थे. इस दौरान 5 अज्ञात लोग आये जिनमें से एक अरोपी पुलिस वर्दी पहने हुए था, तभी आरोपियों ने ससुर को पेड़ में बंध दिया और मारपीट की. इसके बाद आरोपियों ने 35 बकरियों को वाहन में भर कर ले गए. मारपीट में पीडि़त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन घायल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे. पुलिस में भी मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

डीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि इस घटना में पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई है. साथ ही अन्य थानों की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak