khabar abhi tak

नर्मदा में नहाने गए दो दोस्त लापता, पानी में चल रहा रेस्क्यू


इटारसी से नर्मदापुरम नहाने आए थे तीन दोस्त

नर्मदापुरम। इटारसी से नर्मदापुरम नहाने आए तीन दोस्तों में दो नर्मदा नदी के अथाह जल में लापता हो गए है। यह हादसा रविवार शाम का है, जहां अंधेरा हो जाने की वजह से पुलिस दल रेस्क्यू नहीं कर सकी। सोमवार की सुबह से दोनों युवकों की छानबीन7 में रेस्क्यू शुरू कर दिया है, जिसमें लोकल गोताखोर भी शामिल हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ पांडे के मुताबिक इटारसी में रहने वाले दिलखुश ठाकुर, यश मेहरा और कृष्णा ठाकुर रविवार को नर्मदा स्नान के लिए विवेकानंद घाट आए थे। नहाते-नहाते दिलखुश और यश घाट पर लगी सुरक्षा चेन पार कर गहरे पानी में चले गए थे। पानी की धार की वजह से दोनों पानी में डूबने लगे थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak