khabar abhi tak

मंडला में बनेगा पंचारण्य, शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

कान्हा टाइगर रिजर्व में एमपीटीबी की कार्यशाला में बफर जोन में पर्यटन बढ़ाने हुईं परिचर्चा

कान्हा, मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व की कार्यशाला में मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ल ने बताया कि  मंडला में भी पंचारण्य बनाया जाएगा जिसकी संरचना विकसित करने के लिए प्रशासन से दो एकड़ की भूमि ली जाएगी।  लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने यह पंचारण्य उपयोगी रहेगा। पर्यटन विकास पर इन्होंने कहा कि कान्हा नेशनल पार्क तक जल्द पहुंचने के लिए बोर्ड जल्द ही जबलपुर से कान्हा तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगा। कान्हा में मोचा या खटिया गेट के निकट हेलिपैड का निर्माण होगा। इस दौरान वाइल्ड लाइफ हैबिटेट में सस्टेनेबल ट्रैकिंग प्रैक्टिस, एडवेंचर एक्टिविटीज इंश्योरेंस, वेलनेस टूरिज्म, स्काई गेजिंग और साइकिल सफारी आदि विषयों पर चर्चा की गई। 

कार्यशाला में जिला पंचायत मंडला के सीईओ श्रेयांश कोमट, कान्हा वन मंडल बफर जोन की उप संचालक अमिता के, एमपीटीबी के साहसिक खेल विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एसके श्रीवास्तव, बिछिया की एसडीएम सोनाली देव, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी रविशंकर और होटल.लॉज संघ, कान्हा के अध्यक्ष तरुण भाटी मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak