khabar abhi tak

ट्रेन में यात्री ने फेंकी बीड़ी, लग गई आग, चारों तरफ छाया धुआं, टॉयलेट में फंसा एक व्यक्ति

पुणे. दौंड से पुणे के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन में अचानक आग लग गई। इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति टॉयलेट में फंस गया था। उसको दरवाजा तोड़कर बचाया गया है। दौंड रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना सुबह करीब 8 बजे पुणे जिले के येवत के पास हुई।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 55 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक यात्री ने धूम्रपान करने के बाद कथित तौर पर दौंड-पुणे डीईएमयू ट्रेन के कूड़ेदान में बीड़ी फेंक दी। इसकी वजह से आग लग गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak