khabar abhi tak

रेलवे गैंगमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न लाश मिली, पुलिस ने जांच की शुरू


ब्यौहारी. एक रेलवे गैंगमैन की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। रविवार सुबह गैंगमैन वीरेंद्र पटेल की नग्न अवस्था में लाश उनके किराए के कमरे में पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र पटेल (50) पिता प्रेमलाल पटेल सीधी जिले के पढ़खुरी के रहने वाले थे। वह ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के रूप में कार्यरत थे और किराए के कमरे में अकेले रहते थे। शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे वे ड्यूटी से लौटे थे। रविवार को जब उनकी पत्नी ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो कॉल रिसीब नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिर उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो वीरेंद्र पटेल की लाश नग्न अवस्था में कमरे के भीतर पड़ी मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग कायम मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसियों और संभावित गवाहों से बयान लेने शुरू कर दिए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak