khabar abhi tak

विकास की गति कभी नहीं रूकेगी - महापौर

साधारण सभा की बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

जबलपुर। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में गुरूवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर में विकास की गति कभी नहीं रूकेगी बल्की और तेज होगी। संस्कारधानी के नागरिकों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने के लिए हम सर्वस्व न्यौछावर करने तैयार हैं। निगम की सफाई व्यवस्था पहले से काफी मजबूत हुई है। प्रतिदिन 350 गाड़ियां शहर से 450 टन से अधिक कचरा एकत्रित कर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाती है जिससे सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आया है। यदि कहीं किसी जिम्मेदार ठेकेदारों की शिकायतें आती हैं तो उन्हें ब्लेक लिस्टेड करने और संबंधित अधिकारियों को जबलपुर नगर निगम से दूसरे नगर निगमों में तबादला करने संबंधी कार्रवाई की जायेगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak