khabar abhi tak

कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से छात्रा का अपहरण

मोटरसाइकिल में बिठा कर किया है अगुवा, सहेली ने दी संचालक को खबर

मंडला। मंडला स्थित कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से गुरूवार को बदमाशों ने छात्रा का अपहर
ण किया। बदमाशों ने छात्रा को कॉल करके बात करने के बहाने से बाहर बुलाया और मोटर साइकिल में बलपूर्वक बिठाकर ले गए। इसकी एक सहपाठी सहेली ने सेंटर मालिक को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

मंडला पुलिस के मुताबिक सुबह 8 बजे छात्रा स्किल कम्प्यूटर सेंटर पहुंची थी। वह अध्ययन कर रही थी, इस समय मोटर साइकिल से आए बदमाशों ने छात्रा को कॉल करके बाहर बुलाया। जैसे ही छात्रा बाहर आई तो उसे बलपूर्वक अपनी मोटर साइकिल में बिठाकर भाग निकले। सहेली ने देखा तो तत्काल कम्प्यूटर सेंटर के संचालक को खबर दी। खबर मिलते पीडि़ता के परिजन भी पहुंच गए। वहीं, पुलिस को एक वीडियो भी हाथ लगा है, जिसमें दो बदमाश मोटर साइकल में छात्रा को बिठाकर भाग रहे है। पुलिस को यह भी खबर मिली कि छात्रा को घुंसौर के कहानी गांव के पास देखा गया है, जिससे पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak